डीएसपी अनुप कुमार को सम्मानित करते अग्रवाल समाज के सदस्य।
भिवानी। पुलिस विभाग में अपने कर्तव्य का बेहतरीन निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज ने एक विशेष मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत सोमवार को हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक बंसल के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर उनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया।
अभिषेक बंसल ने कहा कि डीएसपी अनूप कुमार के नेतृत्व में भिवानी पुलिस ने नशे और अपराध पर नियंत्रण लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार किया है, जो अत्यंत सराहनीय है। यह सम्मान पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, जेसीआई भिवानी स्टार, और अग्रवाल सभा के कई सदस्य उपस्थित रहे।