फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया एंटी लारवा अभियान

विज्ञापन
लोगों के घरों में कूलर में लारवे की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बीच अब मलेरिया का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया का मामले सामने आते ही शहर में फॉगिंग शुरू करवा दी। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संध्या गुप्ता के निर्देशानुसार शहर भर मेें मलेरिया को रोकने के लिए एंटी लारवा एक्टिविटी की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों शहर की एक कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय किशोर मलेरिया पॉजिटिव मिलने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के मच्छर का खत्म करने के लिए एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान चलाया है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी शहर में घर घर जाकर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्हें अपने आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित कर रहे है। ताकि मलेरिया का मच्छर न फैलें। स्वास्थ्यकर्मियों ने घरों में जाकर कूलर, पानी की टंकी, आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता का जायजा लिया। नागरिकों को सावधानियां रखने के लिए बताया गया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर के वार्डों में स्प्रे का छिड़काव भी किया ताकि मलेरिया का मच्छर खत्म हो सकें। मंगलवार को अभियान के दौरान विशेष बात रही कि शहर में कही भी मलेरिया मच्छर का लारवा नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को बताया कि समय समय पर कूलर का पानी, पानी की टंकी को साफ करते रहे। अगर क्षेत्र में कही भी पानी जमा मिले तो उसे पर मिट्टी डाल दे या फिर उस पानी में मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल डाल दे। इससे पानी के ऊपर एक सतह बन जाएगी जोकि उस पर लारवा जमा नहीं होने देगी।
वर्जन-
मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत शहर के घरों में सफाई व्यवस्था, कूलर, पानी की टंकी इत्यादि का निरीक्षण किया गया है। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। इस अभियान ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, जिला सामान्य अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें