फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एचसीएस विश्वजीत को फिनिशर का खिताब

Tue, 05 Nov 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजभवन चंडीगढ़ में विश्वजीत सिंह को सम्मानित करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी/भिवानी। एचसीएस अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विश्वजीत सिंह ने आयरनमैन ट्रायथलॉन गोवा में फिनिशर का खिताब जीता।
विज्ञापन

इसमें शारीरिक और मानसिक शक्ति दोनों की अंतिम परीक्षा हुई। इस आयोजन में 1.9 किलोमीटर की तैराकी, 90 किलोमीटर की साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। इसलिए प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. बहादुर सिंह के पोते विश्वजीत सिंह ने इस वैश्विक आयोजन में फिनिशर का प्रतिष्ठित किताब अर्जित किया है। दृढ़ता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने वाले सिंह इस चुनौतीपूर्ण उपलब्धि को पाने वाले पहले एचसीएस अधिकारी बन गए हैं। सिंह की उपलब्धियां पर राज्यपाल ने गर्व व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें