फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रहना होगा : उपायुक्त

Tue, 11 Feb 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेस हॉल में सुरक्षित इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को द
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि तकनीक के इस दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी एक बेसिक जरूरत बन चुका है। इंटरनेट ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने इंटरनेट सेफ डे के अवसर पर कहा कि हम सबको साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी लेनी होगी।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेस हॉल में सुरक्षित इंटरनेट-डे पर आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। हर साल फरवरी महीने के दूसरे मंगलवार को मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य लोगों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है। 2025 के लिए सेफर इंटरनेट डे की थीम टुगेदर फॉर ए बेटर इंटरनेट है।
उन्होंने कहा कि आए दिन लोग डिजिटल दौर में ठगी का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में इंटरनेट के इस्तेमाल के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।
विज्ञापन


महावीर कौशिक ने कहा कि टेक्नोलॉजी के दौर में अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इंटरनेट की दुनिया में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड रखें और सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर नेट बैंकिंग तक में हमेशा एक मजबूत पासवर्ड बनाना चाहिए। इस दौरान डीआईओ अमित लांबा व डीआईपीआरओ संजीव सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें