फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया डीएलएड परीक्षा परिणाम, 75 फीसदी छात्र-अध्यापक हुए उत्तीर्ण

Wed, 22 May 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को डीएलएड की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। संबंधित छात्र-अध्यापक परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि डीएलएड परीक्षाएं फरवरी-मार्च-2024 में हुई थी। इसमें प्रदेशभर में कुल 10,853 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019-21 प्रथम वर्ष (री-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 12 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से नौ उत्तीर्ण रहे। इनकी पास प्रतिशतता 75 फीसदी रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019-21 द्वितीय वर्ष (री-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 30 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 23 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.67 फीसदी रही है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-22 प्रथम वर्ष (री-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 56 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 48 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 85.71 फीसदी रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-22 द्वितीय वर्ष (री-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 140 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 105 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75 फीसदी रही है।
विज्ञापन

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष (री-अपीयर,मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 1129 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 654 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.93 फीसदी रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-23 द्वितीय वर्ष (री-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 2435 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 1632 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.02 फीसदी रही है। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (री-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) में 7,049 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 4826 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.46 फीसदी रही है। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
जुलाई 2024 में फिर होगी डीएलएड परीक्षा
डॉ. यादव ने बताया कि प्रवेश वर्ष 2021-23 व 2022-24 डीएलएड परीक्षा में री-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों की फिर परीक्षा जुलाई-2024 में संचालित करवाई जानी है। री-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रुपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में री-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रुपये अतिरिक्त देना होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रुपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। संबंधित शिक्षण संस्थान बिना विलंब शुल्क 27 मई से 10 जून तक, 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 11 से 18 जून, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 19 से 25 जून और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 26 जून से 2 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें