- 3,26,487 विद्यार्थियों में से 2,38,932 पास, 19,679 की कंपार्टमेंट
- छात्र: 1,76,168 में से 1,24,303 पास
- छात्राएं: 1,50,319 में से 1,14,629 पास
ग्रामीण बच्चे आगे: ग्रामीण क्षेत्र 74.06 फीसदी और शहरी क्षेत्र में 71.35 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। सरकारी विद्यालयों का पास प्रतिशत 63.54 रहा और प्राइवेट का 88.21 फीसदी रहा।
पुन: जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन में करें आवेदन
परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए बीपीएल विद्यार्थियों के शुल्क में 200 रुपये की छूट दी गई है। सामान्य विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रहेगा।
कंपार्टमेंट तोड़ने के लिए मिलेंगे तीन अवसर
जो विद्यार्थियों की एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण रहे हैं, वह सीटीपी श्रेणी के तहत मार्च-2023 में इन विषयों की परीक्षा दे सकते हैं और जिन परीक्षार्थियों की एक विषय में कंपार्टमेंट रही है, उन्हें यह परीक्षा पास करने के लिए जुलाई, सितंबर व मार्च-2023 में प्रविष्ट होने के लिए तीन अवसर दिए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने यह व्यवस्था दी है। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम के आधार पर आगामी पूरक परीक्षा जुलाई-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ सौ रुपये सामान्य शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 से 28 जून तक निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क एक सौ रुपये के साथ पंजीकरण तिथि 29 जून से 01 जुलाई तक रहेगी। 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ दो से चार जुलाई तक और एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ पांच से सात जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
समय पर परिणाम नहीं मिलने पर विद्यालय स्वयं जिम्मेदार
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि यह परिणाम 17 जून सायं 5 बजे से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर डाउनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। स्कूल परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरकर देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।
ये है स्टेट टॉप
- नाम प्राप्त अंक स्कूल का नाम
- अमीषा 499 ईश्रवाल पब्लिक स्कूल
- सुनैना 497 प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांडवा, चरखी दादरी
- खुशी 497 गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जींद
- मंजु 497 सैनिक पब्लिक हाई स्कूल, सिसमौर, कैथल
- सुहानी 496 लखी राम मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल, हलालपुर, सोनीपत
- रीना 496 डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिठमड़ा, हिसार
- लवकुश 496 बाबा उद्दल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार
- हिमांशी 496 कैप्टन आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव नगर, हिसार
- हिमानी 496 केशव शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंढाना, भिवानी
पिछले कुछ वर्षों का परिणाम
- वर्ष शैक्षिक स्वयंपाठी
- 2022 73.18 92.96
- 2020 64.59 62.38
- 2019 57.39 69.80
- 2018 51.15 66.72
- 2017 50.49 35.48
- 2016 48.88 46.40