फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आठ माह की गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

Mon, 19 Aug 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

वहीं एक दूसरी महिला की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ी तो उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों शवों का पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के गांव बुढ़ेड़ा में आठ माह की गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला व गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी के बाद घर गई महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे अस्पताल लाया गया, उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ही शवों का सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


गांव बुढेड़ा निवासी 30 वर्षीय बबीता आठ माह की गर्भवती थी। उसे पहले एक सात साल का लड़का है। रविवार को बबीता की अचानक ही तबीयत खराब हो गई। उसका बीपी भी नीचे गिर गया। जिसे लेकर परिजन अस्पताल जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भी गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया।

उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की भी मौत हो गई। मृतका के पति प्रदीप के बयान दर्ज किए गए। चहड़ कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि मृतका के पति के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में झज्जर जिला के बहरोड़ गांव निवासी एक महिला की रविवार को डिलीवरी हुई थी। उसे लड़का पैदा हुआ था। परिजन उसे घर ले गए थे। लेकिन उसका खून का रिसाव नहीं थम रहा था। इसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

झज्जर पुलिस ने भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें