फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: CM मनोहर ने महिला सरपंच की जगह बैठे उसके पति को मंच से उठाया, जनसंवाद कार्यक्रम में ये घोषणा भी की

Sun, 02 Apr 2023 03:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मनोहर ने महिला सरपंच से कहा कि अपनी जगह किसी को मत बैठने दो, खुद काम करें। सीएम बोले कि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने वाली देश की पहली सरकार है।
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम में मूडे पर बैठे मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों की समस्या सुनते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम का आगाज भिवानी जिले के गांव खरककलां से रविवार दोपहर को हुआ। मुख्यमंत्री सवा 11 बजे हैलीकॉप्टर से खरककलां में पहुंचे। सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दादी सती जाबदे मंदिर में माथा टेका और महंत से आशीर्वाद लेकर किया।

विज्ञापन


इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर मुख्यमंत्री मूडे पर बैठे और कार्यकर्ता भी मूडे और खाट पर ही बैठे हुए नजर आए। सीएम ने कार्यक्रम के दौरान महिला सरपंच की जगह उसके पति को मंच पर बैठा देखा तो उन्हें तुरंत उठने के लिए कहा। जिसके बाद महिला सरपंच से सीएम बोले कि अपनी जगह किसी को मत बैठने देना, अपना काम खुद किया करो।

सीएम ने सरपंचों को नसीहत देते हुए कहा कि हरियाणा पहला प्रांत है जहां महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त महिलाओं का होगा। सीएम ने चुटकी ली कि पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं है और पुरुषों के लिए 12वीं। लेकिन अब वक्त की नजाकत यह है कि महिलाओं की योग्यता 12वीं पास और पुरुषों की शैक्षणिक योग्यता आठवीं होगी। महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से बहुत आगे निकल गई हैं।
विज्ञापन


खरक में जनसंवाद के दौरान एक बुजुर्ग ने सीएम से कहा कि उसने दो साल पहले हार्ट का ऑप्रेशन कराया था। उसे कोई स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिला। उसका न राशन कार्ड है न पेंशन बनी है। इस पर सीएम ने डीसी को तुरंत बुजुर्ग के राशन कार्ड और पेंशन की हिदायतें दी वहीं सीएम ने कहा कि सरकार की हेल्थ योजना एक साल पहले शुरू हुई हैं, लेकिन बुजुर्ग को फिर भी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आदेश दिया।

खरक का इतिहास तुम मत बताओ, मुझे किस लिए बुलाया है
सीएम मनोहरलाल के सामने एक ग्रामीण गांव खरक कलां के इतिहास पर प्रकाश डालने लगा तो सीएम ने उसे बीच में ही टोक दिया। जिस पर सीएम बोले की तुम इतिहास बताओगे तो मुझे किस लिए बुलाया है। मैं खरक कलां को 1963 से जानता हूं जब मैं पढ़ाई किया करता था। सीएम ने गांव में पहुंचते ही वहां के तालाब का हाल भी देखा, जिस पर वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा की किसके जीर्णोंद्धार का काम कब तक पूरा होगा। अधिकारियों ने पांच माह में काम पूरा होने की बात कही। जिस पर सीएम बोले कि अगली तालाब का उद्घाटन करने मैं आऊंगा या सरकार कोई नुमाइंदा। तब तक तालाब को सजा दो।

ई टेंडरिंग पर सरपंचों को दी नसीहत
जनसंवाद के दौरान गांव खरककलां में चार सरपंचों की मौजूदगी में सीएम ने ग्रामीणों से ई टेंडरिंग के बारे में पूछा और सरपंचों पर इशारा किया कि तूम चार हो और ये सब गाम-राम देख लेना, खाने पीने का रास्ता बंद हो गया है। अच्छी तरह गांव में विकास के काम कराओ पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मिट्टी के बर्तन में देशी लंच किया। मोटे अनाज के लंच में खिचड़ी , चने की चटनी ,देशी चुल्हे की रोटी का भोजन किया।

डार्क जोन में धान की बुआई की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीएम ने माइक्रो इरिगेशन अपनाने को कहा, इससे 70 प्रतिशत पानी बचेगा। माइक्रो इरिगेशन के लिए 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। आयुष्मान चिरायू कार्ड से प्रदेश की 54 प्रतिशत आबादी का इलाज फ्री हो गया है। प्रदेश के 18 हजार तालाबों का जीर्णोंधार व सौन्दर्यकर्ण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरक में रेलवे स्टेशन के लिए वे स्वयं केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे। सांसद बृजेंद्र ने बताया कि उन्होंने भी पत्र लिखा हुआ है।

गांव के व्यक्ति के निवेदन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बड़ी घोषणा
पुलिस विभाग द्वारा नीलाम होने वाले वाहनों की बोली अब होगी आनलाइन। राज्य स्तर पर सभी जिलों की पुलिस के लिए आदेश जारी होंगे। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस विभाग द्वारा नीलाम किए जाने वाले वाहनों की नीलामी आनलाइन कराने के लिए निवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें