हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन शंकर धूपड़ की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड अधिकारियों की बैठक में 13 और 14 जून को होने वाले एचटेट को लेकर विचार विमर्श होने के बाद स्थगित किया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर शुक्रवार शाम को अधिकारियों की बैठक के बाद 13 और 14 जून को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रशासनिक कार्यों को चलते स्थगित कर दी है। फिलहाल बोर्ड एचटेट कराने की नई तिथियों की घोषणा को लेकर भी विचार विमर्श कर रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन शंकर धूपड़ की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड अधिकारियों की बैठक में 13 और 14 जून को होने वाले एचटेट को लेकर विचार विमर्श होने के बाद स्थगित किया गया है। हालांकि अभी बोर्ड के अधिकारी नई तिथियों की घोषणा को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल एचटेट स्थगन की पुष्टि बोर्ड अधिकारियों ने कर दी है।