फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE 12th Math Exam: 12वीं का गणित का पेपर हुआ लीक, इन सेंटरों पर परीक्षा रद्द

Tue, 21 Mar 2023 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पेपर लीक होने के बाद हाथों से लिखी नकल की भारी मात्रा में पर्चियां बरामद हुईं। वहीं बाहर भी नकल कराने वालों की भीड़ जुटीथी। इन परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हुई गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
paper leak - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को प्रदेशभर में बारहवीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। रेवाड़ी जिले के कृष्णा नगर (लूला अहीर) और झाड़ोदा परीक्षा केंद्रों पर 12वीं के गणित विषय की परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद हाथों से लिखी नकल की भारी मात्रा में पर्चियां बरामद हुईं। वहीं बाहर भी नकल कराने वालों की भीड़ जुटी। जिसके बाद बोर्ड प्रशासन ने इन दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हुई गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि उड़नदस्ता ने रेवाड़ी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें कृष्णा नगर (लूला अहीर) के रावमावि परीक्षा केंद्र पर खिड़कियों के पास हाथों से लिखी हुई नकल की पर्चियां पाई गईं। इसी तरह केंद्र के बाहर भी नकल कराने के लिए काफी युवाओं की भीड़ जुटी थी।

यहां पर पेपर लीक होने की आशंका भी जताई गई। इसी तरह रावमावि झाड़ोदा परीक्षा केंद्र पर भी बाहरी हस्तक्षेप पाया गया। वहीं कमरों के अंदर सामूहिक रूप से परीक्षार्थी नकल करते हुए मिले। जहां शिक्षक भी नकल करा रहे थे। इन दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर 12वीं के गणित विषय की परीक्षा को बोर्ड ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


झाड़ोदा (रेवाड़ी) केंद्र के पर्यवेक्षक अशोक कुमार, सुमेर सिंह टीजीटी, सुनीता टीजीटी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया है। बोर्ड सचिव उड़नदस्ता ने भिवानी में नकल के दो केस दर्ज किए। बोर्ड सचिव डॉ पवन कुमार के उड़नदस्ता ने महेंद्रगढ़ और नारनौल परीक्षा केंद्रों पर चार नकल के केस दर्ज किए। अन्य उड़नदस्तों ने पुन्हाना केंद्र के पर्यवेक्षक सुनील कुमार टीजीटी, पुन्हाना द्वितीय परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक सलीम टीजीटी, सुभाष टीजीटी, पुन्हाना बी-1 के पर्यवेक्षक धर्मेंद्र जेबीटी को कार्यभार मुक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें