फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिलेभर में हुई बारिश, गेहूं व सरसों में नुकसान की आशंका

Tue, 21 Mar 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/ढिगावा मंडी। तेज आंधी व बरसात के कारण हुई ओलावृष्टि से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सोमवार शाम को जिले में कहीं तेज आंधी तो कहीं हल्की और तेज बारिश दर्ज की गई। जिले में सोमवार को एक्यूआई 143 दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री ही रहा और न्यूनतम तापमान तापमान 19 डिग्री से लुढ़क कर 14.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सोमवार को चांग, भिवानी, तोशाम, कैरू, जूई, ढिगावा, बहल और लोहारू क्षेत्र में बारिश हुई है।
विज्ञापन

सरसों की फसल की कटाई जारी है। गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। हवा के साथ बरसात होने से सरसों के साथ गेहूं में भी नुकसान होगा। सरसों की कटाई चल रही है, जिसमें बरसात से नुकसान की संभावना है। हवा के साथ बरसात होने से गेहूं की फसल जमीन पर गिरने से कटाई नहीं होगी। फसल गिरने से उत्पादन भी कम होगा। इस बार फरवरी में तीन दिन पड़े पाले से सरसों में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान का आंकलन बताया जा रहा है। कटाई के समय बरसात से सरसों का नुकसान 50 प्रतिशत से 70 तक पहुंच जाएगा। सरकारी रेट से बाजार का भाव कम होना और सरकारी खरीद में आने वाली परेशानी से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इस बार किसानों को लाभ के स्थान पर खेती में घाटा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें