फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हर्ष बराड़ ने अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण व ब्लैक बेल्ट

Fri, 05 Jul 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय प्रोफेशनल मुक्केबाजी के दौरान गांव ढ़ाणा लाडनपुर निवासी हर्ष की जीत की घोषणा करत
विज्ञापन
भिवानी। 29 व 30 जून को दिल्ली के शाहपुरजट में अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के गांव ढाणा लाडनपुर निवासी हर्ष बराड़ ने एक स्वर्ण पदक सहित ब्लैक बेल्ट जीता।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ी का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर हर्ष बराड़ के कोच दीपक मोर ने बताया कि हर्ष एक होनहार खिलाड़ी है। जो पिछले करीबन 8 वर्षों से मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। हर्ष अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 58 पदक जीत चुके हैं। जिनमें से 8 पदक प्रोफेशनल मुक्केबाजी में हासिल किए हैं।
पदक विजेता खिलाड़ी हर्ष बराड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक व ब्लैक बेल्ट हासिल की है। जो उनके दादा श्योकरण बराड़, पिता घनश्यामदास, माता सरोज देवी सहित अन्य परिजनों व कोच दीपक मोर व अमन दिलावर के उत्साहवर्धन व प्रोत्साहन की बदौलत ही संभव हो पाया है। उनकी अगली प्रतियोगिता 21 जुलाई को श्रीलंका में होगी। इसके लिए वे कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। पदक विजेता खिलाड़ी के सम्मान समारोह में सरपंच अधिवक्ता विजेंद्र सिंह, रवि बॉक्सर, विशंबर, किरोड़ी बराड़, राजू, पुनीत बराड़, अभिषेक मैनेजर, सुभाष, दिलबाग, धर्मबीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें