फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशी रही विजेता

Thu, 05 Dec 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षण संस्थान टीआईटी कॉलेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में ​विजेता खिलाड़ियों के सा
विज्ञापन
भिवानी। तकनीकी शिक्षण संस्थान टीआईटी कॉलेज में दो हफ्ते से चल रहे महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच में प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी प्रथम स्थान पर और तृतीय वर्ष की दीक्षा द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 40 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

35 मैचों की प्रतिस्पर्धा के बाद नेहा, नैना, दीक्षा एवं खुशी ने सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। पहले सेमीफाइनल में दीक्षा और दूसरे सेमीफाइनल में खुशी विजेता रही। फाइनल मैच में दीक्षा ने टॉस जीतकर पहले सर्विस की। दोनों छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले सेट में 10-10 अंक अर्जित किए। अंत में खुशी ने लगातार 2 अंक अर्जित कर पहला सेट अपने नाम किया। दूसरा सेट भी खुशी ने 12-10 से जीता और विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डाॅ. रीतू यादव, डाॅ. मोनिका शर्मा एवं खेल प्रभारी उमेश मुदगिल, भव्या, निशिका का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें