आवेदन के बिना भी बन गए पात्र परिवारों के हैप्पी कार्ड, घर पहुंच तो मिली जानकारी
फोटो : 07
- हैप्पी कार्ड पर रोडवेज बसों में सालभर में एक हजार किलोमीटर मुफ्त सफर का है प्रावधान
- रोडवेज विभाग अब घर-घर पहुंचा रहा है हैप्पी कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। रोडवेज विभाग की ओर से गांव-गांव में हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। गांव में हैप्पी कार्ड वितरण के दौरान लोगाें को पता चल रहा है कि उनके भी हैप्पी कार्ड बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने अप्लाई भी नहीं किया है।
दरअसल, सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर देने के लिए हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। हैप्पी कार्ड उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जिनकी वार्षिक आय फैमिली आईडी के अनुसार एक लाख रुपये तक है। उन सभी के कार्ड बनकर संबंधित बस स्टैंडों पर पहुंच चुके हैं।
अब हैप्पी कार्ड वितरण कार्य में तेजी लाने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से गांव-गांव में हैप्पी कार्ड वितरण किए जा रहे हैं। गांव में वितरण कार्य के दौरान पात्र लोगों को पता चल रहा है कि उन लोगों के भी हैप्पी कार्ड बने हुए हैं, जिन्होंने हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई भी नहीं किया था। हैप्पी कार्ड से पात्र लोगों एक साल में एक हैप्पी कार्ड पर एक हजार किलोमीटर का सफर मुफ्त में कर सकते हैं।
जो लोग हैप्पी कार्ड लेने के लिए बस स्टैंड पर नहीं पहुंचे थे, उनके लिए गांव-गांव में हैप्पी कार्डों का वितरण किया जा रहा है। पात्र लोग जिनके हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। वे गांव में ही हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- दीपक कुंडू, जीएम, रोडवेज भिवानी।