फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राष्ट्रीय और जिलास्तर की कुश्ती में हैप्पी और काफी ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुश्ती में पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। गांव मंढ़ाणा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी हैप्पी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में छात्रा काफी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पायल ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की।
विज्ञापन


विद्यालय के पीटीआई अजमेर जांगड़ा और डीपीई अनिता खेड़ा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 69वीं स्कूल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में हैप्पी ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य सीमा काठपालिया ने खुशी व्यक्त की। स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का प्राचार्य और समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें