फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मातम में बदलीं खुशियां: भात भरकर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मची चीख पुकार

Fri, 02 May 2025 03:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतक के भाई राकेश ने बताया कि बाइक को स्टेशन पर खड़ी करके आगे डिडवाना ट्रेन में चले गए। शादी समारोह खत्म होने के बाद उसका भाई सतीश व चचेरा भाई रिंकू एक मई की रात को वापस गांव कोहाड़ आ रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव गोलागढ़ के नजदीक एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाईयों को कुचद दिया। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भिवानी के नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है। दोनों भाई भात भरने की रस्म पूरा करके अपने गांव लौट रहे थे। एकाएक घटी इस घटना से खुशियां मातम में बदल गई हैं। भिवानी के गांव कोहाड़ निवासी राकेश ने जुई कलां पुलिस थाने में अपने बयान दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन


बयान में उन्होंने बताया है कि उसके बड़े भाई सतीश व चचेरे भाई रिंकू रिश्तेदारी में राजस्थान के डिडवाना के पास शादी में भात लेकर 30 अप्रैल को मोटरसाइकिल पर लोहारू रेलवे स्टेशन तक गए थे। वहां से ट्रेन में गए थे। अब वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। उसके बड़े भाई सतीश के  दो बच्चे ( 11 वर्षीय कुशलवीर व  9 वर्षीय समरवीर) हैं। उन्होंने बताया हम पांच बहन-भाई हैं और वह सबसे छोटा है। 

तूड़े से भरे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
मृतक के भाई राकेश ने बताया कि बाइक को स्टेशन पर खड़ी करके आगे डिडवाना ट्रेन में चले गए। शादी समारोह खत्म होने के बाद उसका भाई सतीश व चचेरा भाई रिंकू एक मई की रात को वापस गांव कोहाड़ आ रहे थे। बाइक सतीश चला रहा था। गांव गोलागढ़ से करीब 700-800 मीटर दूर पहुंचे तो वहां से जा रहे एक तूड़े से भरे ट्रक के चालक ने लापरवाही करते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि बचने का कोई तरीका नहीं था। 
विज्ञापन


टायर के नीचे रौंदे गए युवक 
टक्कर लगने के कारण बाइक सड़क पर गिर गई और रिंकू अैर उसका भाई सतीश ट्रक के टायर के नीचे कुचले गए, जिससे उनकी मौत उसी वक्त हो गई। गांव गोलागढ़ के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना घर पहुंची। सूचना पाकर सतीश का भाई राकेश और रिंकू का बड़ा भाई महेंद्र परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं ट्रक चालक अपने ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें