फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल सेंट्रल पार्क : लोगों की जगह खच्चर व घोड़े करते हैं पार्क में विचरण, रेलिंग टूटने से बनी समस्या

Fri, 10 May 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के पार्क में विचरण करते घोड़े।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सेंट्रल पार्क की खस्ताहाल पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। पार्क में लोगों की जगह खच्चर और घोड़े विचरण करते हैं, जबकि पार्क की बाहरी रेलिंग भी टूट चुकी है। वहीं महिला शौचालय पर भी ताला जड़ा है। पार्क में गर्मी से हरियाली भी झुलस रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल पार्क की रेलिंग टूटने की वजह से रोजाना 15 लावारिस पशु विचरण करते हैं। लावारिस पशुओं की वजह से पार्क की हरियाली चौपट हो रही है। पार्क के पौधे भी नष्ट हो रहे हैं। लावारिस पशुओं की वजह से पार्क में बनी पगडंडियां भी जर्जर होती जा रही है। अनेक जगहों पर पगडंडियों पर लगे टाइल टूटने लगे हैं। अगर जल्द ही प्रशासन ने पार्क की सुध नहीं ली तो हरियाली ही नहीं पगडंडियां भी गायब होने लगेगी। पार्क के फव्वारे भी शांत पड़े हैं। सुबह शाम को पार्क टहलने आने वालों लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार शिकायत की, लेकिन शिकायत का कोई हल नहीं निकल पाया है।
पार्षद संदीप ने कार्यकारी अभियंता से की शिकायत
शहर के लोगों ने पार्षद संदीप यादव से शिकायत दी। लोगों की शिकायत मिलने के बाद पार्षद ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह से संपर्क किया और पार्क की दयनीय हालत की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को बताया कि लोगों ने शिकायत की थी कि पार्क में अनेक घोड़े व खच्चर विचरण करते है। रेलिंग टूटी होने की वजह से लावारिस पशु भी पार्क में घुस रहे हैं। पशुओं की वजह से पार्क अपना वजूद खोता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें