फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बजट के इंतजार में छह साल से अधूरा पड़ा भिवानी के सेक्टर-13 का जिमखाना

Sat, 21 Dec 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सेक्टर-13 का जिमखाना पिछले छह साल से बजट के अभाव में अधर में पड़ा है। इसकी वजह से अधूरी पड़ा भवन ही खंडहर में तबदील हो रहा है। दिनभर यहां लावारिस पशु आराम करते हैं। वहीं नशेड़ी भी यहां से सामान चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-13 के लोगों के लिए जिमखाना निर्माण का काम करीब छह साल पहले हुआ था। भवन का ढांचा तैयार हो गया। इसमें बाहर की चहारदीवारी भी बनाई, लेकिन उसका काम आज भी पूरा नहीं हुआ।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इसका आगे का बजट जारी नहीं किया गया। बजट के इंतजार में ही छह साल से ये काम अधूरा पड़ा है। शुक्रवार को पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने ठिठुरती ठंड में यहां धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ईश्वर मान ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी की वजह से सेक्टर के लोगों को जिमखाना नहीं मिल पाया है। अगर अधिकारी समय रहते इस दिशा में जरूरी कदम उठाते तो लाखों का बजट खर्च करने के बाद भी ये काम आज अधूरा नहीं रहता। फिलहाल जिमखाना से सामान भी चोरी हो रहा है। इस संबंध में भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर 13 रोड स्थित जिमखाना निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरूआत में इस पर दो करोड़ रुपये से काम शुरू किया। लेकिन ये कार्य कभी छह माह तो कभी चार माह चलता और फिर अचानक से बंद हो गया। कोरोना काल में भी लंबे समय से कार्य बंद पड़ा रहा।
जिमखाना के बाहर कोई गेट भी नहीं है जिसकी वजह से खच्चर व लावारिस पशु यहां दिनभर आराम फरमाते हैं। शहर के लोगों की सेहत तंदूरस्त रखने के लिए जिमखाना निर्माण शुरू किया था। लेकिन शहर के लोगों का सपना छह साल से अधूरा लटका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें