फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: झूमते नाचते, रंग गुलाल के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

Mon, 18 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
श्याम निशान यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु।
विज्ञापन
भिवानी। आचार्य आशीष वशिष्ठ के सानिध्य में फाल्गुन महीने के उपलक्ष्य में भिवानी के एमसी काॅलोनी मोड स्थित राम वाटिका धाम से धारेडू धाम के लिए भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भक्तों ने रंग गुलाल उड़ाते हुए बाबा के भजनों पर झूमते नाचते निशान यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

आचार्य आशीष वशिष्ठ ने कहा कि इस कलियुग में जो बाबा श्रीश्याम को सच्चे दिल से पुकारता है तो बाबा उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। कलियुग में पाप, झूठ, द्वेष, अत्याचार आदि फैल गया है। दुनिया में इन सबको दूर करने के लिए बाबा श्याम ने कलयुग में प्रकट होकर जन जीवन का कल्याण किया है। इस मौके पर रमाकांत, आचार्य आशीष वशिष्ठ, पूर्णमल शर्मा, प्रेम, पवन, आनंद गुप्ता, सुरेंद्र सोनी, शमशेर, प्रदीप शर्मा, सुशील सोनी, संजय योगी, दीपक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें