फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ग्राम विकास मंडल ने चलाया सफाई अभियान

Sun, 04 May 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मिलकपूर में सफाई अ​भियान चलाते युवा। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। ग्राम विकास मंडल मिलकपुर की तरफ से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान रविवार को भी जारी रहा। ग्राम विकास मंडल के सदस्यों ने गांव के प्रमुख बाबा बलदेव मुनि के मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। मंडल के प्रधान राजेश यादव ने बताया कि संस्था न केवल पौधरोपण और उनका रखरखाव करती है, बल्कि गांव की साफ-सफाई का भी दायित्व नियमित रूप से निभाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को मंडल के सदस्य श्रमदान करते हैं। इसमें पौधों की देखरेख, खरपतवार निकालना और सफाई जैसे कार्य शामिल होते हैं। राजेश यादव ने बताया कि पेड़ों की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत की ओर से ग्रिल की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में सरपंच भीम सिंह और पंचायत का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहता है। इस सफाई अभियान में ग्राम विकास मंडल के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें