फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यूपी नैफेड नाम से चना की सरकारी पैकिंग में बिक रहा धड़ल्ले से सामक

Tue, 16 Apr 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
यूपी सर​कार का लोगो के साथ चने की मार्का वाली पैंकिग में सामक। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर की कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र की किराना दुकानों पर इनदिनों बिक रहा सामक यूपी नैफेड की चना के सरकारी पैकिंग में धड़ल्ले से बिक रहा है। इस मामले की शिकायत भी शिशुपाल नामक व्यक्ति ने नैफेड दिल्ली को भेजकर बड़े गोलमाल की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शिशुपाल ने बताया कि उसकी बेटी विभूति सानिया ने 10 अप्रैल को सामक के कुछ पैकेट शहर की कृष्णा कॉलोनी स्थित एक किराना की दुकान से खरीदे थे। इन पैकेट को देखा तो इस पर यूपी सरकार का लोगो लगा हुआ था और इस पर सरकारी राशन डिपो पर एक किलोग्राम की चना पैकिंग का मार्का भी अंकित किया हुआ है। इस लिहाज से ये यूपी सरकार द्वारा सरकारी राशन डिपो पर दी जा रही मुफ्त चना योजना की है। जिसे धड़ल्ले से शहर कि कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र की किराना दुकानों पर बेचा जा रहा है।
शिशुपाल ने बताया कि उन्होंने इस यूपी सरकार की सरकारी योजना की चना पैकिंग के रेफर में पैक किए गए सामक की शिकायत नैफेड दिल्ली को भेजी है। शिशुपाल ने बताया कि यूपी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ये पैकिंग यूपी से दिल्ली के रास्ते हरियाणा और फिर भिवानी जैसे छोटे शहरों में पहुंच रही हैं। शिशुपाल ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय सरकारी एजेंसी से मामले की जांच कराकर इस गोलमाल में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें