फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोर अकाउंट क्लर्क को तीन साल कैद

Thu, 09 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैटीरियल सप्लायर ठेकेदार से बिल पास करने के बाद 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले नगर परिषद के अकाउंट क्लर्क को तीन साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने सुनाया।
विज्ञापन


मामला 29 अप्रैल 2014 का है। निमड़ीवाली वासी मैटीरियल सप्लायर ठेकेदार सुधीर ने शिकायत की थी कि उसके एक लाख 60 हजार रुपये के बिल पास करने के बदले नगर परिषद का अकाउंट क्लर्क मुकेश 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने अकाउंट क्लर्क को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इसी मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर ने रिश्वत लेने के आरोपी क्लर्क मुकेश को दोषी करार दिया। दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत तीन साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त सजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें