फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंकारा प्रजनन केंद्र को पर्यटन के रूप में विकसित करेगी सरकार : मनोहर लाल

Tue, 04 Apr 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव कैरू के चिंकारा प्रजन्न केंद्र का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। साथ में है कृषि मंत
विज्ञापन
कैरू। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव कैरू में स्थित चिंकारा प्रजनन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में चिंकारा प्रजाति के सरंक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिंकारा प्रजनन केंद्र शानदार है और हम इसे पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे।
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांव कैरू में जनसंवाद में कहा कि किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, प्रदेश की सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1980 में उन्होंने समाज सेवा के लिए घर छोड़ा था। समाज के लिए काम करना कोई आसान नहीं है, मन साफ हो तो रास्ते खुल जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैरू में दोनों पंचायतों को 48 लाख की ग्रांट विकास कार्यों के लिए जारी की जा चुकी है और अगले साल एक करोड़ 90 लाख की ग्रांट दोनों पंचायतों को दी जाएगी और यदि आबादी एक हजार बढ़ जाती है तो इसमें 20 लाख और बढ़ जाएंगे। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपीदलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, राई से विधायक मोहन लाल बड़ोली, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, डीसी नरेश नरवाल, एसपी अजीत सिंह शेखावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें