फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से प्रभावित प्रत्येक किसान के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : अजय चौटाला

Tue, 05 Mar 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हाल ही में हुई बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से किसी भी किसान को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक प्रभावित किसान के नुकसान की गठबंधन सरकार भरपाई करेगी। इसके लिए सरकार ने स्पेशल गिरदावरी का काम 15 मार्च तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

वे मंगलवार को लोहारू हलके में दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों के सवालों के जवाब में अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को तेज करते हुए पांच समितियों का गठन कर दिया है। बीजेपी-जेजेपी के गठबंधन के विषय पर जेजेपी की एक समिति भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर फैसला लेगी। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि हर पार्टी के अलग-अलग मुद्दे होते हैं और जेजेपी अपने घोषणा के तहत जनहित में काम कर रही है। लोहारू के गांव ढाणी शिलावाली, बुद्धशैली, घंघाला, विधवान, मंढ़ोली खुर्द में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा डॉ. अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि जेजेपी का जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी है। जनसमस्याओं के समाधान के लिए आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और गठबंधन सरकार के माध्यम से उनका हल करवाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह बागनवाला, प्रदेश संगठन सचिव विजय सिंह गोठड़ा, हल्का अध्यक्ष सुरेंद्र किल्का, युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, देवेंद्र नकीपुर, ऋषिपाल फौगाट, शंकर आहुजा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें