फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय वर्ग की मांगों को पूरा करे सरकार : शर्मिला

Mon, 19 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक को संबो​धित करतीं वक्ता। - फोटो : स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक को संबो​धित करतीं वक्ता।
विज्ञापन
भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध् बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रोहतक के सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए राज्य प्रधान शर्मिला देवी समेत सभी पदाधिकारियों ने बहुउद्देश्यीय वर्ग के कर्मचारियों को समान वेतनमान और भत्ते दिलवाने की लंबित मांग जल्द पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक के बाद राज्य प्रधान एवं महासचिव ने संगठन के सभी प्रदेशस्तरीय, जिला प्रधान, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ साथियों सहित अन्य कर्मचारियों के साथ सांगठनिक मुद्दों पर भी चर्चा की। इसमें मुख्यत: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते दिलाने के लिए कहा गया। महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने संचालन किया। बैठक में राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुनील कुमार, अशोक झज्जर, सुरेश कटारिया, जितेंद्र सांगवान, तेजवीर दादरी, रेवाड़ी से विक्रम, प्रवीण सांगवान, रविंद्र भिवानी आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

राज्यपाल से मिले महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष

भिवानी। पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी प्रदेश के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से मिले। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने ट्रस्ट की ओर से जल, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण, स्वच्छता अपनाने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था की सराहना करते राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण और पशु-पक्षी संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने संस्था के कार्यों को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने की सलाह दी। इस मौके पर विधायक के पीए ललित चौहान और संजय तंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें