फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तीन दुकानों से उड़ाया लाखों का सामान

Fri, 31 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश कुमार।  - फोटो : चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश कुमार।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे में तीन दुकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट के विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटनाएं पुराना नगर पालिका रोड पर स्थित गुरुनानक जनरल स्टोर, रेलवे रोड पर जूतों, जींस, शर्ट की ब्रांड फैक्टरी दुकानों में हुईं। पीड़ितों ने बताया कि उनकी दुकानों के शटर को उखाड़कर चोरों ने दुकानों से नोटों की माला, काजू, बादाम सहित अन्य सामान चोरी किया है।
वहीं, ब्रांड फैक्टरी लोहारी जाटू निवासी शिव कुमार ने बताया कि रेलवे मार्ग पर स्थित दुकान में बुधवार रात चोरी हुई। वीरवार सुबह दुकान में आकर उन्होंने देखा तो उसकी दुकान से महंगे जूते, टी-शर्ट, नकदी सहित करीब 2.50 लाख का सामान चोरी हो गया। चोरी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी।
विज्ञापन


नलकूप से मोटर और सामान चोरी, केस दर्ज

भिवानी। नलकूप से मोनो ब्लॉक मोटर और अन्य सामान चोरी हो गया। गांव नांगल निवासी पीड़ित किसान महेंद्र सिंह ने सदर पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उनके खेत में सौर ऊर्जा से चलने वाला नलकूप लगा है। गत 26 जनवरी को वह खेत पर पहुंचे तो देखा तो इस नलकूप की मोनो ब्लॉक मोटर और पंप सेट चोरी हो गया। इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

तार चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। थाना जूई कलां पुलिस ने गांव नवा राजगढ़ में बिजली के तार चोरी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान चैना बड़दू निवासी पटेल, गांव काकरोली सरदारा निवासी अनिल और दिनेश के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई डालायुक्त पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है। इस दौरान उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें