फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषणों की सफाई के बहाने ठगी करने आए दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में सोने चांदी के आभूषणों को चमकाने के बहाने ठगी करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। लोहारू क्षेत्र के गांव झुप्पा कलां में वीरवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक सज्जन सिंह के घर आ धमके और सज्जन की पत्नी मोनिका को उसके सोने के आभूषणों की सफाई कर उन्हें चमकाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

महिला युवकों के झांसे में आकर अपनी सोने की चैन को चमकवाने के लिए घर से ललेकर उनके पास पहुंची। इसी दौरान दोनों युवकों ने बड़ी ही सफाई से सोने की चैन चमकाने के लिए कैमिकल युक्त पानी के अंदर डाली और फिर मोनिका को नकली चैन थमाकर दोनों युवक बाइक से ही फरार हो गए। जब परिजनों ने असली चैन बदली कर नकली चैन थमा जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने वाहन से दोनों आरोपी बाइक सवार युवकों का पीछा किया और गांव गिगनाऊ के समीप उन दोनों को धर दबोचा। मोनिका के परिजनों ने दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की तो उन युवकों ने अपनी पहचान कन्हैया व गुडलेश मोरसडा बिहार निवासी के रूप में बताई। दोनों आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। लोहारू पुलिस ने इस संबंध में मोनिका के परिजनों की लिखित शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें