फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसेवकों की चेतावनी, तीन दिन में लिखित आश्वासन नहीं तो चार को करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार ने कहा कि वे पिछले 17 दिन से गाय सहित अन्य बेजुबान जानवरों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन उनकी मांगों को मानने की बजाए उन्हें दिए गए आश्वासन से ही पीछे हट रहा है। जिससे गोसेवकों में रोष है। संजय परमार ने चेतावनी दी है कि यदि तीन अक्तूबर तक लिखित तौर पर गोरक्षकों की मांगें नहीं मानी तो चार अक्तूबर से वे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पशु चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने, लावारिस पशुओं का इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए गोसेवक पिछले 17 दिन से धरना दे रहे हैं। गोसेवक लापरवाही करने वाले चिकित्सकों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही घायल जानवरों के इलाज के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने, प्रत्येक घायल जानवर के लिए 24 घंटे पशु चिकित्सकों की ड्यूटी सुनिश्चित किए जाने, पशुओं के लिए मोबाइल वैन लगाने की मांग भी की जा रही है। धरने में पवन ठाकुर, आजाद सेना से सुरेश सैनी, दीपक तोमर, कुकी परमार, चेतन, मोनू राणा, अक्षय तंवर, दीपक भारद्वाज, गौरव मनवा गुजरानी, साहिल, परमवीर, कुलदीप सहित अनेक गौरक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें