फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रमों में झलकी हरियाणवी संस्कृति की झलक

विज्ञापन
आदर्श महिला महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती नारनौल टीम की छ - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अनेकता में एकता की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने महाभारत में कर्ण-अर्जुन युद्ध दर्शाता नाटक और वीर रस के हरियाणवी लोक गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।
विज्ञापन

टिबडेवाल सभागर में नाटक-एकांकी, तत्कालीन व्याख्यान एवं नाटक, आदर्श महिला महाविद्यालय में समूह नृत्य हरियाणावी, लोकगीत और हालुवासिया स्कूल के सभागर में सभी वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं व शास्त्रीय गायन हिंदुस्तानी और शास्त्रीय गायन का आयोजन किया किया गया।
राज्यस्तरीय युवा उत्सव में अंबाला की नाटक टीम ने महाभारत के कर्ण-अर्जुन युद्ध का दृश्य दिखाया। पंचकूला की टीम ने मनुष्य के कर्मफल व समय, मृत्यु निश्चित है का भावविभोर कर देने वाला का दृश्य दिखाया। इसी प्रकार से आदर्श महिला महाविद्यालय में नारनौल-महेंद्रगढ़ की टीम ने हरियाणवी लोकगीत छैल गाबरू गया फौज में की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा भिवानी की टीम ने हरियाणवी वी गीत की मनोहारी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

हालुवासिया विद्या विहार के सभागार में वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं र्हुइं। वाद्य यंत्रों की मनोहारी धुन से दर्शक आनंदित हुए। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय उत्सव के अंतिम दिन 22 दिसंबर को पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा राज्यस्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले को 7500 रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 5000 रुपये बतौर ईनाम दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का असवर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें