फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्य महिला आयोग ने लिया सिरसा घोघड़ा के सरपंच द्वारा पत्नी की पिटाई मामले में कड़ा संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले के गांव सिरसा घोघड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच ईश्वर सिंह का सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने भिवानी पुलिस अधीक्षक को तुरंत प्रभाव से मामले में कार्रवाई करते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट भी तलब की है। इसके बाद भिवानी पुलिस प्रशासन भी इस प्रकरण में तत्परता से कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन

गांव सिरसा घोघड़ा में हाल ही में सरपंच बने ईश्वर सिंह का उसकी पत्नी को घर की दहलीज पर ठोकर मार-मार कर पिटाई करते हुए की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस संबंध में अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने मामले को काफी गंभीर माना और इस संबंध में तुरंत प्रभाव से भिवानी पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए तीन दिन के अंदर मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अमर उजाला और सोशल मीडिया में मामला आने के बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए अपने पत्र में भी इसका हवाला दिया है। दरअसल गांव सिरसा घोघड़ा के सरपंच ईश्वर सिंह ने अपनी पत्नी के साथ करीब छह माह पहले आपसी विवाद के दौरान इस तरह की मारपीट की बात कबूली थी और वीडियो को भी पुराना बताया था। इस संबंध में सरपंच ने पुलिस अधीक्षक को भी वीडियो वायरल करने पर शिकायत पत्नी के नाम से दर्ज कराई थी वहीं सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले की वीडियो और शिकायत महिला आयोग सहित पुलिस अधीक्षक व अन्य जगहों पर भेजी थी। फिलहाल सदर पुलिस मामले की कार्रवाई में लगी है। वहीं इस प्रकरण को लेकर शहर के राजपूत धर्मशाला में भी समाज के लोगों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें