फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्रता के लिए नकारात्मक विचारों का त्याग करें : बीके सुमित्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पालुवास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की गीता पाठशाला में महाशिवरात्रि के पावन उत्सव के दौरान परमात्मा शिव ध्वज रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिद्धि धाम प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा, बीके आरती, बीके प्रेम व अन्य ब्रह्मावत्सों ने शिव ध्वज फहराते हुए पूर्ण पवित्रता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान मनुष्य को पवित्र मन व पवित्र चरित्र के लिए नकारात्मक विचारों का त्याग करना होगा। महाशिवरात्रि का पर्व परमपिता परमात्मा शिव के कलियुग के अंत और सतयुग के आदि से पूर्व वर्तमान संगमयुग पर किए गए दिव्य एवं अलौकिक कर्मों का यादगार पर्व है। इस मौके पर कैप्टन रामशरण, विकास कुंडू, बीके सुमेर, बीके सुशील, बीके रेखा, बीके खुशी, बीके किरण, बीके संतोष, बीके संतरा, बीके सुनीता, बीके धर्मवीर मौजूद रहे।


ब्रह्माकुमारी शाखा जूई में महाशिवरात्रि महोत्सव आठ को

कैरू। गांव जूई कलां स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि महोत्सव व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी शाखा की प्रभारी बीके बहन निर्मला ने दी। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को सुबह दस बजे से एक बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की महिमा व महिलाओं को सकारात्मकता की ओर जागरूक व प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें