फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में लड़कों के मुकाबले लड़कियां रहीं अव्वल

Tue, 14 May 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं व बारहवीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया है। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणामों में प्रतिशत के हिसाब से लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इनमें भिवानी जिले के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 89.31 प्रतिशत तो दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 91.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं की परीक्षा आयोजित करवाने के लिए जिले के 65 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें बारहवीं कक्षा के 5291 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था। पंजीकृत विद्यार्थियों में से 5269 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 4706 विद्यार्थी पास हुए। इनमें से 2573 लड़के व 2133 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। पास प्रतिशत के हिसाब से लड़कों ने 86.26 तो लड़कियों ने 93.31 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं दसवीं कक्षा में जिले से 6,181 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पंजीकृत विद्यार्थियों में से 6,159 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3270 लड़के वे 2355 लड़कियों ने परीक्षा पास की है। पास प्रतिशत के हिसाब से लड़कों ने 88.43 तो लड़कियों 95.69 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें