फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सीबीएसई की परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Fri, 16 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कमला गुरेजा।
विज्ञापन
भिवानी। सीबीएसई की परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी। संयुक्त रूप से कक्षा 12वीं में भिवानी जिले का पास प्रतिशत 90.22 और कक्षा दसवीं में यह पास प्रतिशत 89.65 रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला संयोजक कमला गुरेजा ने बताया कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 2,808 लड़के बैठे। इनमें से 2,413 उत्तीर्ण हुए एवं उनका पास प्रतिशत 85.93 रहा, जबकि 2,214 लड़कियों में से 2,118 लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.66 रहा।
कक्षा 10वीं में 3,717 लड़कों में से 3,689 लड़के और 2,406 लड़कियों में से 2,399 लड़कियां उत्तीर्ण रहीं। लड़कों का पास प्रतिशत 86.77 तो लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 रहा। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर है।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत रहा उपदेश स्कूल का परिणाम

बहल। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड से घोषित गांव नूनसर स्थित उपदेश वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत - प्रतिशत रहा। स्कूल के कक्षा 12वीं की छात्रा सुरेखा नूनसर ने 465 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। छात्र वंश प्रमोद ने 461 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पाया। छात्रा कोमल ओबरा ने 455 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पाया। छात्रा मुनेश ओबरा ने 450 अंक, राहुल कासनी खुर्द ने 453 अंक प्राप्त किए। छात्रा निशु देवराला ने 448 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पाया। छात्र हेमंत नूनसर ने 424 अंक प्राप्त करके तृतीया स्थान पाया। छात्रा भूमिका बिधनोई ने 423 अंक पाए। संस्थान के निदेशक श्रद्धानंद शर्मा, प्राचार्य धर्मवीर सिंह और उपप्राचार्य अमित शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें