आनंद ने बताया कि इलाज के दौरान ही लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन वे उसे अगले अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची के शव का मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
भिवानी के गांव रामुपुरा खरकड़ी निवासी 14 माह की एक बच्ची की निमोनिया की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतका के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। वहीं इलाज में बच्ची को निमोनिया की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में रामुपुरा खरकड़ी निवासी आनंद ने बताया कि उसकी तीन संतान थी। नेहा 14 माह की थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। जब उसकी पत्नी वापस लौटी तो ठंड में छोटी बच्ची को निमोनिया हो गया। उसे इलाज के लिए पहले शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने निमोनिया बताया था।
आनंद ने बताया कि इलाज के दौरान ही लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन वे उसे अगले अस्पताल पहुंचते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्ची के शव का मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में पिता आनंद के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद