बवानीखेड़ा। गांव कूंगड़ में 22 मई की शाम को एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसको भिवानी के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां से उसकी नाजुक हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
जहां वीरवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर पिता-पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। युवती के परिजनों का कहना है कि एक व्यक्ति ने उनके घर आकर सूचना दी कि उनकी बेटी ने उसके बेटे से प्रेम विवाह कर लिया है। इस सूचना के बाद उनकी लड़की ने जहर खा लिया।
पुलिस में दिए बयान में गांव कूंगड़ निवासी जयबीर ने बताया कि हिसार जिले के गांव प्याउ माजरा निवासी हरभजन उनके घर 22 मई को आया और परिजनों से कहने लगा की उनकी बेटी और मेरे बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया है जिससे लड़के के परिजन नाखुश हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ऐसी बातें सुनकर उसी शाम उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे भिवानी के निजी अस्पताल में लेकर गए लेकिन उसकी नाजुक हालात को देखते हएु उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां 24 मई को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने जयबीर के बयान पर प्याऊ माजरा निवासी पिता हरभजन और पुत्र जसबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।