फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपः पहले किया दुष्कर्म, फिर मंदिर में की शादी, अब रखने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पिछले छह सालों से सराय चौपटा क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि जब वह 16-17 साल की थी तब से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। युवक ने आर्य समाज मंदिर में शादी भी की मगर अब रखने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करीब 23 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके क्षेत्र का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ पिछले करीब छह सालों से दुष्कर्म कर रहा है। युवती ने बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बाद में शादी का झांसा देने लगा। आर्य समाज मंदिर में शादी भी की मगर अब अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। युवक के परिजनों ने भी साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है। युवती ने बताया कि फरवरी माह में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
मामले में डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि 2014 से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें