फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम के ताले तोड़कर चोर ले उड़े देसी घी

विज्ञापन
02 फोटो गोशाला मार्केट स्थित देसी घी की घटना के बाद दुकान में चोरी के बाद खाली पड़े डिब्बे। संवाद न? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शिक्षा मार्ग स्थित गोशाला की दुकान नंबर सात के सामने बने घी के गोदाम के ताले चटकाकर चोर देसी घी के डिब्बे ले उड़े। घी के गोदाम के अंदर हुई चोरी की वारदात का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। घी व्यापारी ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फिर चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी पहुंची। घी व्यापारी को चोर 60 हजार की चपत लगा गए।
विज्ञापन

गोशाला मार्केट की दुकान नंबर सात के शिव देशी घी स्टोर के मालिक शिव कुमार तायल ने बताया कि रविवार रात को चोर उसकी दुकान के सामने ही बने घी के गोदाम के शटर पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे और फिर देशी घी के डिब्बे चोरी कर लिए। शिवकुमार ने बताया कि चोर उसके गोदाम से पांच पेटी वीटा घी, जिसके अंदर एक-एक किलोग्राम के 60 डिब्बे थे। इसी तरह 24 पीस दो लीटर देसी घी की पैकिंग व 12 पीस पांच किलोग्राम देसी घी के डिब्बे ले गए। देसी घी का 490 प्रति किलो के हिसाब से रेट निर्धारित किया हुआ है। इस लिहाज से चोर उसकी दुकान से करीब 60 हजार कीमत का देसी घी ले उड़े। चोरी की वारदात की भनक सोमवार सुबह दुकान पहुुंचने पर लगी। शिवकुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले भी चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ दिया था और दुकान के अंदर से करीब सवा लाख कीमत का देसी घी चोरी कर ले गए थे। चोरों ने दूसरी बार अब उसके घी के गोदाम को निशाना बनाया है। दिनोद चौकी के जांच अधिकारी एसआई वेदप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें