फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह के चचेरे भाई के घर चोरी

Thu, 05 Mar 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सेनाध्यक्ष और राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के चचेरे भाई के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर दिनदहाडे़ बंद मकान का ताला तोड़ करीब चार लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने टूटे तालों और अन्य सामान से फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन


चोरों ने जनरल वीके सिंह के चचेरे भाई अधिवक्ता रणविजय सिंह के मकान को अपना निशाना बनाया। अधिवक्ता रणविजय सिंह ने बताया कि बीती 24 जनवरी को उसके बेटे की शादी थी। शादी के बाद परिवार के सदस्य घूमने हैदराबाद गए हुए है। वह अपने कार्य के चलते सुबह 10 बजे कोर्ट में आ जाते है और सायं को पांच बजे तक घर लौटते है। मंगलवार सायं को जब घर लौटा तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

अंदर स्टोर का दरवाजा भी खुला था। अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उसे चोरी का अंदेशा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाने की बात कही। बुधवार सुबह पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंची और निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिवक्त रणविजय सिंह ने बताया कि चोर डायमंड की अंगूठी, डायमंड की एक जंजीप, सोने की अंगूठी, दो टॉप्स, पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, एक चांदी का सैट, चांदी के सिक्के आदि ज्वैलरी चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 12 हजार की नगदी चोरी कर ली गई।

अधिवक्ता ने बताया कि घर में और भी सामान था मगर पकडे़ जाने की आशंका के चलते चोर ज्वैलरी व नगदी ही चोरी कर फरार हो गए। मामले में सदर थाना से एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत आई थी। जिस पर निरीक्षण किया गया। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें