फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर गीता महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा: एसडीएम संदीप अग्रवाल

विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानो? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों व सामाजिक एवं धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की। एसडीएम संदीप अग्रवाल ने गीता महोत्सव से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समय रहते सभी तैयारियां कर ली जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर गीता महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन नगर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा गीता के अध्यायों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। इसके माध्यम से नागरिकों को गीता सार का संदेश दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षण संस्थानों के प्राधानाचार्य, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें