फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीडीसी कॉलेज ए टीम रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। बीआरसीएम शिक्षण संस्थान में एक दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबाल टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की पांच व महिला वर्ग की दो टीमों ने प्रतिभागिता की। पुरुष वर्ग में जीडीसी कॉलेज ए टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीआरसीएम शिक्षण संस्थान निदेशक डॉ. एसके सिन्हा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बीआरसीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की दो टीम, जीडीसी मेमोरियल कॉलेज की दो टीम और बीआरसीएम लॉ कॉलेज की एक टीम शामिल रही। महिला वर्ग में जीडीसी मेमोरियल कॉलेज की दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में जीडीसी कॉलेज की ए और बी टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जीडीसी ए टीम ने बी टीम को 2-0 से हराकर मुकाबला जीता। महिला वर्ग में बी टीम 2-0 से विजेता बनी। दोनों विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन बीआरसीएम शिक्षण संस्थान खेल प्रभारी संदीप लाखलाण, कोच जसविंदर सिहाग व मदन मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनुज शर्मा, पवन पंघाल, डॉ. सुखेंद्र महला, अशोक पिलानिया, विश्वास यादव, विरेंद्र सिंह, शुभम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें