फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू से फरुखनगर तक रेलवे लाइन सर्वे के लिए राशि मंजूर

Sat, 22 Jul 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू से फरुखनगर तक रेलवे लाइन डालने के लिए सर्वे को लेकर बजट मंजूर हो चुका है। रेलवे लाइन के साथ-साथ उनका प्रयास है कि दिल्ली एयरपोर्ट तक सवा घंटे में पहुंचने के लिए लोहारू से सीधा सड़क मार्ग बने। इसके बाद कम से कम समय में लोग दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे इलाके में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री शुक्रवार को गिगनाऊ के ग्राम सचिवालय में मेगा पौधरोपण के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कृषि मंत्री ने गांव कुडल के सरकारी स्कूल में भी पौधरोपण किया और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि जनता से सीधे जुड़े विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन के दौरान जिले में छह लाख से अधिक पौधे विभिन्न विभागों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जाएंगे। इस दौरान कृषि मंत्री ने इंडो-इजरायल बागवानी के उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद मनोज दलाल, एसडीएम लोहारू अमित कुमार, बीडीपीओ विनोद सांगवान, बीडीपीओ रेनुलता, एसडीओ राजेंद्र प्रसाद , आरएफओ ओपी पिलानिया, डीडीए डॉ. आत्माराम गोदारा, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, सचिव अनिल कुमार, एक्सईएन अजय राठी, एसडीओ डॉ. सुनील शर्मा, चाननमल, अनिल कुमार, डीएमईओ श्यामसुंदर, जिप वाइस चेयरपर्सन सुनीता जांगड़ा, रविंद्र मंडोली, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, कैप्टन रामफल श्योराण, सुनील सिरसी, एडवोकेट संजय नेहरा, कमल सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें