फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो में शामिल होने वालों को दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान: अभय चौटाला

विज्ञापन
अनिल गुप्ता को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाते इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में इनेलो के प्रदेश महासचिव सुनील लांबा, इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के जिला प्रधान आनंद सांगवान, इनेलो प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह श्योराण के मार्गदर्शन में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनिल गुप्ता अपनी टीम सदस्यों के साथ इनेलो में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में नीजम खान, वजीर खान, राजेश श्योराण, वजीर वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, कृष्ण कुमार, प्रदीप मिश्रा, अनिल जैन, राजेश भीवाल, दीवान, सन्नी, सिद्धांत उर्फ तेजा, सावन व पारूल, डा. संजय समेत कई लोगों ने कांग्रेस, भाजपा व जजपा छोड़कर इनेलो में आस्था जताई। इनेलो में शामिल होने वाले का विधायक अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर सदस्य को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिलबाग, कुलवंत कोटिया, पूूर्व चेयरमैन विजय पचगांवा, अशोक तिगड़ाना, कांता श्योराण, डॉ. कुलदीप सूद, अनिल काटपालिया, राजेश पूनिया, मिनी गौरीपुर, विजेंद्र, कालू, संदीप, सज्जन सांगवान, जयभगवान जाखड़, जयभगवान ठेकेदार, राकेश, अनिल, अरविंद ढुल, नवीन ढुल, मेनपाल, डॉ. सत्यवान, सतेंद्र, सतवीर, विजय सिंह, ओमप्रकाश, सुनील, राजेंद्र, सुरेश कुमार, सतबीर, बंटी, चंदू, सुषमा, ज्योति, पंकज, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें