फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हनुमान जयंती पर मेले में गए युवक की दोस्तों ने सिर पर ईंट से हमला कर की हत्या

Mon, 14 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मृतक आदिल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान जयंती पर मेले में गए युवकों के बीच आपसी छींटाकशी ने खूनी खेल का रूप ले लिया। इसमें चार दोस्तों ने अपने ही दोस्त के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर डाली। गंभीर हालत में युवक को पहले भिवानी के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे रेफर किए जाने के बाद परिजन हिसार ले जा रहे थे कि उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता की शिकायत पर चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में गांव कितलाना निवासी खुर्शीद ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका बेटा आदिल (19) अपने दोस्तों के साथ कितलाना टोल प्लाजा पर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर आयोजित मेले में शनिवार शाम को गया था। इसी बीच दोस्तों के साथ आपस में छींटाकशी हो गई। इसके बाद तैश में आकर उसके चार दोस्तों ने आदिल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बेसुध हालत में उसके बेटे को पहले भिवानी के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे रेफर किए जाने के बाद हिसार ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वारदात की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। रविवार को पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता खुर्शीद की शिकायत पर आदिल के दोस्त दीपक, बबलू सहित चार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामूली सी बात पर आदिल की दोस्तों के साथ कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उसकी सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है, जल्द ही हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अविवाहित था आदिल, बीए प्रथम वर्ष की कर रहा था पढ़ाई
गांव कितलाना निवासी 19 साल का आदिल दो भाइयों में छोटा था। फिलहाल वह अविवाहित था और बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। दोस्तों के साथ हंसी खुशी टोल प्लाजा के समीप बने मंदिर के मेले में गया था। लेकिन आपसी छींटाकशी के चलते दोस्तों के बीच ही खूनी घमासान हो गया। इसमें आदिल के सिर में ईंट लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद फिर वह नहीं उठा। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें