फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते कस्बावासी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। आजाद हिंद फौज के सिपाही व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर शंभु सिंह की धर्मपत्नी 95 वर्षीय तोहफा देवी का रविवार को निधन हो गया। उन्हें कस्बे के बड़ा जोहड़ किनारे स्थित श्मशान घाट में रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहीं थी।
विज्ञापन

उनके बेटे जयवीर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। हलके के विधायक कपूर वाल्मीकि ने भी तोहफा देवी को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं दूसरी और प्रशासनिक अधिकारियों में तोशाम से नायब तहसीलदार संजय सिंह, कानूनगो राजेंद्र सिंह, प्रदीप व शैलेंद्र पटवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी ने तोहफा देवी को सलामी दी।
तोहफा देवी के बेटे जयवीर ने बताया कि उनकी मां का स्वभाव बड़ा ही धार्मिक प्रवृत्ति का था। वे गर्मी के मौसम में अनेक जगहों पर प्याऊ का प्रबंध करवातीं थी। मंदिरों-धर्मशालाओं में उन्होंने वाटर कूलर आदि लगवा रखे थे। वहीं गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों के लिए पेड़-पौधों के ऊपर दाना पानी रखने के लिए सकोरे आदि भी अपने हाथों से रखवातीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें