फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो सरकार बनने पर युवाओं को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा: ओमप्रकाश चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर युवाओं को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा जब युवा पढ़ लिखकर योग्य बन जाएंगे तो उनको उनकी शिक्षा के आधार पर नौकरियां दी जाएगी। भाजपा सरकार ने जिन बुजुर्गोें की पेंशन काटी है, उन बुजुर्गों को ब्याज सहित पेंशन का भुगतान किया जाएगा और पेंशन को बढ़ाया जाएगा। वहीं, सरकार द्वारा ली गई शामलात, संरक्षक और मुस्तरका मालिकानों की भूमि उनको वापस लौटाई जाएगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश चौटाला लोहारू विधानसभा क्षेत्र के पातवान गांव में इनेलो पार्टी द्वारा 25 सितंबर को फतेहाबाद में आयोजित होने वाली पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती के लिए न्योता देने आए थे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार का यह दायित्व होता है कि वो अपने प्रदेश के नागरिकों की सुख सुविधा का ख्याल रखें। प्रदेश की भाजपा सरकार सब दायित्वों को भूलकर केवल लूट खसोट में लगी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जिला प्रधान ओमप्रकाश बड़वा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, संजय श्योराण, जयसिंह पातवान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पूर्व सीएम ने बड़वा, सिधनवा, मंढ़ोली खुर्द, चैहड़ कलां सहित अन्य गांवों में भी जयंती के लिए न्योता दिया।
हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी
पातवान गांव में पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसवाईएल के पानी पर प्रदेश का पूरा हक है, और यह प्रदेश को जरूर मिलेगा। शाह आयोग का जब गठन हुआ था और हरियाणा का अलग केस बना था तब पंजाब सरकार से यह कहा गया था कि वो नहर बनाए और हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दें। जब पंजाब सरकार ने नहर बनाने में आनाकानी तो सुप्रीम कोर्ट में मामला गया तब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा था कि वो पंजाब से कहकर नहर बनवाए। अगर नहर नहीं बनी तो वे फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तीसरे मोर्चे के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसे गठन पहले भी हुए है। अब भी परिस्थितियां बदलेगी, सत्ता परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें