फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के आरओ पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने वाली एक फाइनेंस कंपनी के रिलेशनशिप ऑफिसर पर ग्राहकों की चार लाख 38 हजार रुपये की राशि हड़प किए जाने का मामला सामने आया है। ये राशि लोन की किस्तों के रूप में महिला स्वयं सहायता समूहों से तो एकत्रित की गई, मगर ऋण की एवज में कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई गई। जब इसकी पोल एरिया मैनेजर के सामने खुली तो मामले की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाना में दी गई शिकायत में मुथुट माइक्रोफिन लिमिटेड कंपनी के एरिया मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है। जिसकी 16 राज्यों में 641 ब्रांच काम कर रही हैं। आरोपी पुरानी सब्जी मंडी वार्ड 12 नारनौल वासी सुरेंद्र सिंह कंपनी की भिवानी शाखा में बतौर रिलेशनशिप आफिसर के तौर पर पिछले एक साल से काम करता है। सुरेंद्र का कार्य ग्राहकों से ऋण की किस्त वसूलने व वसूले गए पैसे रोजाना ही कंपनी के खाते में जमा कराना है। आरोप है कि सुरेंद्र ने 194 ग्राहकों से जालसाजी करते हुए चार लाख 38 हजार 334 रुपये की राशि हड़प कर ली, जिसे कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया। आरोपी सुरेंद्र रोजाना किस्तों के रूप में एकत्रित की गई राशि में से कुछ राशि जमा करा देता था, जबकि अधिकांश अपने पास ही रखता था। किसी को कोई शक न हो इसलिए ये खेल चलाता रहा। लेकिन एरिया मैनेजर को जब तीन स्वयं सहायता समूहों से ऋण राशि की किस्त नहीं मिली तो शक हुआ, क्योंकि इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ था। एरिया मैनेजर ने फोन मिलाकर सभी स्वयं सहायता समूह से किस्त के संबंध में वेरिफिकेशन की और फिर विजिट कर जायजा लिया तो आरोपी की पोल खुल गई। इसके बाद कंपनी के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारियों को सूचित किया गया। मगर आरोपी को जब इस संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और पैसा वापस कंपनी में जमा कराने की कहने पर कंपनी के ही अधिकारियों को आत्महत्या और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली। इस संबंध में एरिया मैनेजर विजय कुमार ने शिकायत सिटी पुलिस को दी। सिटी पुलिस ने आरोपी रिलेशनशिप ऑफिसर सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें