फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: प्रधानमंत्री आवास योजना में धोखाधड़ी, कर्मचारी ने मां के नाम डलवाए ढाई लाख रुपये

Tue, 15 Jul 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। नगर पालिका नारनौंद में कार्यरत बेलदार सोनू पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला वर्ष 2017 का है, जब वार्ड नंबर एक की निवासी कमला ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। उनका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची में क्रम संख्या 1029 पर दर्ज था और पात्रता पत्र भी जारी हो चुका था।
विज्ञापन




आरोप है कि सोनू ने दस्तावेज मंगवाने के बहाने लाभार्थी महिला से संपर्क किया और फिर असली आवेदन के दस्तावेजों की अदला-बदली कर अपनी मां कमला के नाम योजना का लाभ दिलवा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब नगरपालिका सचिव प्रदीप कुमार ने रिकॉर्ड की जांच की और अनियमितता पकड़ी।

जांच में पाया गया कि सोनू ने 29 अगस्त 2022 को पत्र क्रमांक 314 के माध्यम से अपनी मां के नाम एलओआई (स्वीकृति पत्र) जारी करवाया। पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर भी सोनू का था। साथ ही, जमा किए गए दस्तावेज पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र और 2004 की प्रॉपर्टी रजिस्ट्री भी उसकी मां के नाम पर थे।
विज्ञापन




सचिव प्रदीप कुमार ने इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी और सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यह एक आम नागरिक के अधिकारों का हनन है और सरकारी धन का दुरुपयोग भी।





नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। -बलवान सिंह, थाना प्रभारी, नारनौंद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें