फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 62.22 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 62.22 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान प्रवीण निवासी बालावास जिला हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रबंधक उप निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अप्रैल में भिवानी निवासी एक पूर्व सैनिक ने थाना साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित एक लिंक देखा था। इस पर लिंक को क्लिक करने पर लिंक के माध्यम से व्हाट्सअप ग्रुप फैनस वेल्थ एक्सचेंज ग्रुप पर ज्वाइन हो गया था।
व्हाट्सअप ग्रुप के एडमिन ने शिकायतकर्ता को अलग-अलग व्हाट्सअप ग्रुप में ज्वाइन करवाने के बाद फॉरेन इन्वेस्टमेंट अकाउंट खोलकर उनके साथ ट्रेडिंग करने के बारे में गुमराह करके अलग-अलग बैंक खातों में धोखाधड़ी से 62.22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। इसके बाद उनका क्रेडिट स्कोर कम बताकर 30 लाख रुपये की और डिमांड की गई थी।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर साइबर क्राइम पुलिस थाना में 22 अप्रैल 2022 को केस दर्ज हुआ था। थाना साइबर क्राइम भिवानी की टीम के इंचार्ज मुख्य सिपाही रफिक ने 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में चौथे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया।
आरोपी परवीन अभियोग में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी कपिल से खाता लेकर दो पर्सेंट कमीशन पर आगे ऑनलाइन फ्रॉड करने के लिए आरोपियों को खाता बेचता था। साइबर क्राइम भिवानी थाना प्रबंधक ने बताया कि कि वर्तमान में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी प्रयोग कर रहे हैं, इसलिए जिले की जनता से अपील है कि फोन पर गिरफ्तारी के नाम पर की गई रूपयों की डिमांड व ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर ना करें किसी भी प्रकार की साइबर व ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत तुरंत दर्ज करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें