फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ब्रेजा सवार चार युवकों ने ऑटो रुकवाकर ट्रक चालक से मोबाइल और 12 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव सूई में सोमवार देर रात ब्रेजा सवार चार युवकों ने ऑटो रुकवाकर रामुपुरा निवासी 48 वर्षीय ट्रक चालक जयवीर से मोबाइल, 12 हजार रुपये और जरूरी कागजात लूट लिए। वारदात सूई स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास हुई। शिकायत मिलने पर बवानीखेड़ा पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामुपुरा (बलियाली) निवासी जयवीर ने बताया कि वह हिसार स्थित बद्रीनाथ गुड्स ट्रांसपोर्ट कैरियर में चालक के पद पर काम करता है। सोमवार रात वह हिसार से किसी काम के सिलसिले में ट्रेन से रोहतक गया था। काम निपटाने के बाद वह वापस अपने गांव रामुपुरा आ रहा था। भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उसने गांव जाने के लिए एक ऑटो किराये पर लिया।
जयवीर के अनुसार ऑटो जब सूई गांव के खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से आई ब्रेजा गाड़ी में सवार चार युवकों ने ऑटो रुकवा लिया। युवकों ने उससे मोबाइल, 12 हजार रुपये और जरूरी कागजात छीन लिए और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद जयवीर ने बवानीखेड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जयवीर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस वारदात में शामिल युवकों और ब्रेजा गाड़ी की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें