फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़-बकरी चरा रहे चरवाहे पर किया चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव देवसर से मालवास रोड पर राजस्थान से भेड़-बकरियां चराते हुए आए चरवाहे पर गांव देवसर के चार युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि झगड़े के दौरान उसके कुर्ते में थैली के अंदर रखी 21 हजार रुपये की नकदी भी गिर गई, जिसे लेकर आरोपी युवक भाग गए। जूईकलां पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जूईकलां पुलिस थाना में दी शिकायत में राजस्थान के हनुमानगढ़ के गांव देवासर निवासी मुलपुरी ने बताया कि वह भेड़-बकरियों का पालन करता है। उसके साथ शंकर और कृष्ण भी भेड़-बकरी चराने पिछले दो दिन से हरियाणा में आए हुए हैं। उनकी भेड़-बकरियां देवसर से मालवास रोड पर सड़क किनारे विचरण कर रही थी कि इसी दौरान चार युवक वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और उनके इलाके में भेड़ चराने पर झगड़ा करने लगे। आरोपी युवक ने मुलपुरी पर हमला कर दिया।
आरोप है कि शिकायतकर्ता के कुर्ते की जेब में थैली में 21 हजार रुपये रखे थे। ये सभी रुपये झगड़े में गिर गए। जिन्हें आरोपी युवक लेकर भाग गए। एक आरोपी को कृष्ण के नाम से बुला रहे थे जो देवसर में ही भेड़-बकरी रखता है। इस झगड़े में उसके एक साथी को भी चोटें आईं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें